बोकारो
बोकारो जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की घटनाओं में शामिल गिरोह का पर्दाफाश किया है। 26-27 दिसंबर की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चिरा चास थाना क्षेत्र के के.के. सिंह कॉलोनी में कुछ अपराधी चोरी के इरादे से घर का ताला तोड़कर घुसने का प्रयास कर रहे हैं।
सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चास के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त सात अपराधियों (दो विधि-विरुद्ध किशोर सहित) को मौके से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी में प्रयुक्त गैता, चाकू, टूटा हुआ ताला बरामद किया गया। इसके अलावा उनकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी का भारी माल भी जब्त किया गया, जिसमें सोना-चांदी, नकद राशि, इलेक्ट्रॉनिक सामान और वाहन शामिल हैं।
इस मामले में चिरा चास थाना कांड संख्या-151/2025 (दिनांक 27.12.2025) के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
गिरफ्तार अपराधी
1. रोहित मेहरा (37), सेक्टर-12, बोकारो
2. बड़का बांसफोर उर्फ बड़का डोम (37), वर्तमान पता सेक्टर-01सी, बोकारो
3. रौशन कुमार (19), माराफारी, बोकारो
4. महेश प्रसाद सोनी (51), चास, बोकारो
5. शशि कुमार वर्मा (39), महादेवा, सिवान (बिहार)
6. नीरज कुमार नायक (33), गोमिया, बोकारो
7. संजय वर्मा (51), आईईएल कॉलोनी, बोकारो
बरामद सामान
• सोना: लगभग 90 ग्राम (अनुमानित मूल्य ₹10.62 लाख)
• चांदी: लगभग 5.3 किलोग्राम (अनुमानित मूल्य ₹9.10 लाख)
• नकद राशि: ₹52,850
• दो मोटरसाइकिल
• LED टीवी, इन्वर्टर, लैपटॉप
• 6 एंड्रॉयड मोबाइल
• पीतल-कांसे के बर्तन, पूजा सामग्री
• चाकू, गैता, ग्राइंडर, छोटा गैस सिलेंडर, टूटा ताला
पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय एक बड़े चोरी गिरोह पर रोक लगी है, और आगे अन्य कड़ियों की भी जांच की जा रही है।
